न्यूज़ सवेरा
आपकी खबर, आप तक
Home
Login
www.newssavera.in
पूँजीवाद और सरकार का गठजोड़ बेहद शर्मनाक :- संजय बढ़ावकर एरियर मांग नहीं, हमारा संकल्प है:- राजेंद्र सिंह
दुर्गापुर स्टील प्लांट परमानेन्ट इमप्लाइज युनियन सम्बद्ध हिन्द मजदूर सभा एवं स्टील मेटल एंड इंजीनियरिंग वर्कर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया का एकदिवसीय वार्षिक महासम्मेलन दिनांक 23 फरवरी 2025 (रविवार) देशबन्धु भवन दुर्गापुर (पश्चिम बंगाल) मे मनोरम सांस्कृतिक आरंभ के बाद 39 माह के बकाये एरियर, निजीकरण नीति तथा मजदूर विरोधी श्रम कानून पर आर-पार के संघर्ष के शपथ के साथ सम्पन्न हुआ।महासम्मेलन मे बतौर मुख्य अतिथि स्टील मेटल एंड इंजीनियरिंग वर्कर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया(एच.एम.एस) के राष्ट्रीय महामन्त्री सह सदस्य एनजेसीएस श्री संजय बढ़ावकर तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में स्टील मेटल एंड इंजीनियरिंग वर्कर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया(एच.एम.एस) के कार्यकारी अध्यक्ष, क्रान्तिकारी इस्पात मजदूर संघ (एचएमएस) के महामन्त्री सह-सदस्य एनजेसीएस श्री राजेंद्र सिंह उपस्थित रहे। सभा की अध्यक्षता श्री तापस राय, अध्यक्ष, डी एस पी पी ई यू (एच.एम.एस) तथा संचालन महामन्त्री सह- वैकल्पिक सदस्य एनजेसीएस श्री सुकांतो रक्षित ने किया। मुख्य अतिथि के रूप मे उपस्थित श्री संजय बढ़ावकर ने कहा कि आज सरकार की नीति मजदूर आन्दोलन को खत्म करने की नीति है। सरकार पूँजीवाद के समर्थन में पूरी तरह से आ चुकी है।आजादी की लड़ाई में मजदूर हित के जिन 44 कानून को हमने लड़कर छिन कर हासिल किया था,उसको खत्म करने के लिये केन्द्र सरकार 2022 मे सदन मे विधेयक पारित करा चुकी है। मजदूर आन्दोलन और संघर्ष के कारण अभी तक लागू नहीं कर पायी है।मगर पूँजीवाद के हित के लिये सरकार मजदूर विरोधी नये श्रम कानून को लागू करने पर आमादा है। तीन चार वर्षो मे मजदूरों के प्रति सेल प्रबंधन का बदलता रवैया चिन्ताजनक है।घोर संघर्ष की आवश्यकता है।पिछले सप्ताह बोकारो मे हुये क्रान्तिकारी इस्पात मजदूर संघ (एचएमएस) के महासम्मेलन मे भी हमने कहा था वर्ष 2025 संघर्ष का वर्ष होगा।मुख्य श्रमायुक्त के समक्ष बैठक सिर्फ एक युनियन की हठधर्मिता के कारण असफल रहा।युनियनो की आपसी मतभेद का फायदा सेल प्रबंधन ने बखूबी उठाया। हिंद मजदूर सभा मजदूर हित के लिये पूर्णतया समर्पित है।डी एस पी पी ई यू आगे बढ़ रही है और आगे बढ़े ऐसी एस.एम.ई.एफ.आई और हिन्द मजदूर सभा की ओर से मेरी शुभकामना है। कान्फ्रेंस को संबोधित करते हुए श्री राजेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार और पूँजीवाद के गठजोड़ को तोड़ने के लिये आन्दोलन की नई रणनीति अवश्यंभावी हो गयी है।एरियर पर बोलते हुए सिंह ने कहा कि एरियर मांग नहीं, हमारा संकल्प है।एम ओ यू पर सभी युनियन के सहमती से फैसला हुआ था। मगर दौ युनियन का साइन से मुकर जाना आश्चर्यचकित करने वाला था।मुख्य श्रमायुक्त के यहाँ भी यही नाटक दौहराया गया। समस्या का हल हो तो कैसे हो? आज युनियने व्हाट्स ऐप और सोशल मीडिया पर चल रही हैं।जीत मजदूर के ताकत और एकता से होती है प्रबंधन के सह पर कोर्ट मे परिवाद दायर करने से नहीं। हिंद मजदूर सभा का विजन बिल्कुल साफ है मजदूर के साथ, मजदूर के द्वारा और सिर्फ मजदूर के लिये सतत् समर्पण।अन्त मे श्री सिंह ने कान्फ्रेंस के सफल और भव्य आयोजन के लिये डी एस पी पी ई यु के महामन्त्री श्री सुकांतो रक्षित एवं अध्यक्ष श्री तापस राय के साथ-साथ युनियन के तैयारी समिति को बधाई देते हुये कहा कि दुर्गापुर में हिन्द मजदूर सभा का विस्तार हुआ है आप और आगे बढ़े, हमारी शुभकमना और सहयोग आपके साथ है।